सभासद ने छठ घाट पर सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने दिए निर्देश | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज के हनुमत नगर वार्ड नंबर 2 के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने वार्ड नंबर 17 अटल नगर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छठ घाट पर कुछ कमियां पाई गईं, जिनकी जानकारी उन्होंने दूरभाष के माध्यम से नगर पंचायत पीपीगंज के अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा को दी तथा सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया।

अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा ने भी संबंधित कर्मचारियों को छठ घाट की साफ-सफाई एवं लाइट व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सफाई नायक मिथुन यादव और मनुअर अली के नेतृत्व में लगभग 20 सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और घाट की सफाई कार्य को पूरा किया।

इस अवसर पर सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने छठ पूजा के पावन पर्व पर नगर पंचायत पीपीगंज सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article