श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश के आव्हान पर भोपाल में पत्रकारों की महारैली 15 जनवरी को | New India Times

पीयूष मिश्रा/ अश्वनी मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​​​श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश के आव्हान पर भोपाल में पत्रकारों की महारैली 15 जनवरी को | New India Times

प्रदेश भर के पत्रकारों से श्रमजीवी पत्रकार परिषद, मध्यप्रदेश की अपील: महारैली में आपकी भागीदारी आपका भविष्य तय करेगी।

15 जनवरी 2018 को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रवीन्द्र भवन भोपाल के सभागार में पत्रकार सम्मेलन दोपहर एक बजे रवीन्द्र भवन से महारैली की शुरूआत, महारैली रवीन्द्र भवन, राजभवन, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, होटल पलाश होते हुए शाम 3 बजे मध्यप्रदेश जनसंपर्क मुख्यालय पहुंचकर भोजन उपरांत समापन होगा।

  • पत्रकार सुरक्षा एक्ट लागू करवाने,
  • जनसम्पर्क में पारदर्शिता लागू करवाने,
  • गैर अधिमान्य पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा लागू करवाने,
  • श्रद्धानिधि में उम्र 60 वर्ष करने, अधिमान्यता की शर्त समाप्त करने और श्रद्धा निधि 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने,
  •  पत्रकारों को आवास के लिये सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाने,
  • पत्रकारों की मृत्यु पर एक मुश्त उसके परिवार को 20 लाख की सहायता देने

आदि मॉगों को लेकर यह महा रैली आयोजित की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.