इटवा में स्कूली छात्राओं ने थाने में सीखी सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियां | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Time’s

शनिवार को इटवा थाने में स्कूली छात्राओं को सुरक्षा विषयों पर जागरूक करने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से भ्रमण कराया गया। नगर पंचायत इटवा के अमौना स्थित कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने महिला सुरक्षा और शिक्षा को लेकर रैली निकाली। इसके बाद थाने पहुंचकर सुरक्षा तथा पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझा। छात्राओं ने एफआईआर लिखने, गिरफ्तारी के नियमों और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इटवा में स्कूली छात्राओं ने थाने में सीखी सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियां | New India Times

उन्होंने महिला सुरक्षा केंद्र के स्टॉल का भी दौरा किया, जहां उन्हें शिकायतें दर्ज करने के तरीके और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान कक्षा आठ की छात्रा आंशिका गौतम ने प्रतीकात्मक रूप से थानाध्यक्ष की भूमिका निभाई। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। आंशिका ने थानाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में बिना डरे हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र राजेंद्र शाही ने छात्राओं को साइबर अपराध और धोखाधड़ी के मामलों के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर महिला आरक्षी अलका त्रिपाठी, प्रज्ञा पटेल, अनीता, प्रधानाध्यापक मो. इमरान, लक्ष्मी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.