रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर जीवन बचाओ आंदोलन के तहत आज शनिवार को मेघनगर में कांग्रेस बड़ा विरोध प्रदर्शन ये प्रदर्शन औद्योगिक क्षेत्र केमिकल के कारण हो रहे जल, वायु प्रदूषण के विरोध में है। कांग्रेस ने एक पत्र लिखकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को भी बुलाया है और उनसे पूछने के लिए सवालों की सूची तैयार की है। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेता आएंगे। विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया, जिले के हर गांव में बैठक कर लोगों को बुलाया गया है।

जीतू पटवारी, कांतिलाल भूरिया, सह प्रभारी संजय दत्त, आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक हीरालाल, प्रताप ग्रेवाल सहित अन्य नेता शामिल रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, पूर्व जनपद अध्यक्ष कालूसिंह नलवाया, पारसिंह डिंडोर, जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणिया ने बताया, 10 साल पहले कांग्रेस ने महाआंदोलन किया था। उस समय सीईटी प्लांट की बात कही थी। अब इसे बने दो साल हो गए, लेकिन उद्योगों से वेस्ट यहां नहीं भेजा जा रहा। दो साल में केवल 52 टैंकर भेजे गए। जबकि हर दिन 10 से 12 टैंकर वेस्ट निकलता है।

