पवन सोनी, भिंड (मध्यप्रदेश), NIT;
खाद्य विभाग कमिश्नर फैज अहमद किदवई आज संकल्प कोचिंग पहुंचे।यहां छात्रों को निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। श्री किदवई ने विद्यार्थियों को पर्सनल्टी डिवेलपमेंट पर लेक्चर दिया। वह नगरोदय अभियान की समीक्षा कके लिए भिण्ड आये हुए थे। विदिशा के अलावा भिण्ड में जिला प्रशासन के द्वारा निःशुल्क कोचिंग चलाई जा रही है।
इस अवसर पर कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी अनिल सिंह कुशवाह, सीईओ प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने खाद्य कमिश्नर किदवई संकल्प स्मृति चिन्ह भेंट की।
