संभाग स्तरीय थांगता प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ी, ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के 16 थांगता खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

संभाग स्तरीय थांगता प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ी, ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के 16 थांगता खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर | New India Times

एस.जी.एफ.आई. शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय थांगता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन शा.उच्च.मा. विद्यालय चंदनगांव छिंदवाड़ा में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता 14,17,19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग की आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के 16 थांगता मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने आयु एवं वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जबलपुर हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया यह सभी खिलाड़ी जिला थांगता दल में सम्मिलित होकर आगामी 18 सितंबर को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जबलपुर रवाना होंगे।

संभाग स्तरीय थांगता प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ी, ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के 16 थांगता खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर | New India Times

प्रथम स्थान प्राप्त कर चयनित होने वाले खिलाड़ी 14 वर्ष बालक वर्ग के -40 कि.ग्रा. में श्रीसमर्थ रुखमांगद, -44 कि.ग्रा. अर्पित विश्वकर्मा, -48 कि.ग्रा. वेदिश भूमरकर, -56 कि.ग्रा. विभोर मालवी,+56 कि.ग्रा. मो.आवान खान, 17 वर्ष बालक/बालिका वर्ग के -48कि.ग्रा.आशना धुर्वे, -60 कि.ग्रा. आंशिक भारद्वाज, -48कि.ग्रा. यथार्थ मानकदिवे, -52 कि.ग्रा.सोम कुमार विश्वकर्मा, -65 कि.ग्रा.अंकुश यदुवंशी, -40 कि.ग्रा.अंश जैन, 19 वर्ष बालक/ बालिका वर्ग के -56 कि.ग्रा.अथर्व ठाकुर, -60 कि.ग्रा.निशिकेत सल्लाम, -65 कि.ग्रा.अनुज भारद्वाज, -80कि.ग्रा. जयंत साहू, -50 कि.ग्रा. गुंजन भौंडेकर खिलाड़ियों के जिला स्तर पर इस शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि को देखते हुए ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के संचालक निखिलेश उपाध्याय, कीर्ति उपाध्याय, अंकित द्विवेदी, प्राचार्या अभिशिखा ठाकरे सहित समस्त विद्यालय परिवार समस्त शिक्षकों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article