पीरपैंती ताप विद्युत घर की जमीन को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

पीरपैंती ताप विद्युत घर की जमीन को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण | New India Times

भागलपुर जिले के पीरपैंती ताप विद्युत घर परियोजना को लेकर रैयतों से किए जा रहे भू अर्जन को लेकर आज जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित भूस्वामियों से वार्ता की।
उल्लेखनीय है कि, रैयतों से किए जा रहे लगभग 922 एकड़ जमीन के भू अर्जन में 80% से अधिक रैयतों का भुगतान किया जा चुका है और जिनका भुगतान शेष है वह भी प्रक्रिया में हैं, आनेवाले सप्ताह में उन्हें भी भुगतान कर दिया जाएगा।

पीरपैंती ताप विद्युत घर की जमीन को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण | New India Times

वार्ता के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित रैयतों को सुझाव दिया गया कि, उन्हें इस मामले में कहीं जाने की कोई जरूरत नहीं है। अंचल कार्यालय में भू- अर्जन के अधिकारी द्वारा कैंप लगाया जा रहा है। वे अंचल कार्यालय में ही आवेदन देंगे। उनके आवेदन पर नियमसंगत कार्रवाई होगी, यदि उन्हें कोई शिकायत है तो जिलाधिकारी से भी मिल सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि यह जमीन अब अधियाची विभाग के कब्जे में है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था महेश्वर प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, डीसीएलआर कहलगांव, अंचलाधिकारी कहलगांव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.