नगर निगम बुरहानपुर ने वित्तीय मजबूती और विकास कार्यों के आधार पर भ्रामक समाचार का किया खंडन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम बुरहानपुर ने वित्तीय मजबूती और विकास कार्यों के आधार पर भ्रामक समाचार का किया खंडन | New India Times

आयुक्त नगर पालिका निगम बुरहानपुर श्री संदीप श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके 29 अगस्त को समाचार पत्र में पत्रिका में प्रकाशित निम्नलिखित खबर/समाचार का पुर ज़ोर खंडन किया है। खबर शीर्षक चुंगी राशि के भरोसे निगम खुद के आय स्त्रोत नहीं बढ़ाए प्रोजेक्ट भी अधूरे का खंडन बाबत। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 वर्ष 2024 25 में सर्वाधिक वसूली की गई है।

बुरहानपुर-नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5 करोड़ 29 लाख 10 हजार की वसूली की थी। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 11 करोड़ 69 लाख 56 हज़ार की रिकॉर्ड वसूली हुई है। जिसका परिणाम यह रहा कि नगर निगम को 15 वें वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई जिससे कई विकास कार्यों में प्रगति आई है:  

1. नगर निगम द्वारा  त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए गोगा नवमी पर सफाई कर्मचारीयों को अग्रिम वेतन का भुगतान करना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निगम में वित्तीय समस्या जैसे कोई स्थिति नहीं है।

2. निगम द्वारा वसूली अभियान में तेज़ी लाते हुए गत वर्षों में जहाँ 28.2 प्रतिशत वसूली थी जिसे बढ़ा कर इस वित्तीय वर्ष तक में 42.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह भ्रामक एवं असत्य जानकारी है कि निगम वसूली में पिछड़ गई है। निगम द्वारा हर वित्तीय वर्षों में वसूली अभियान में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है।

3. नगर निगम द्वारा बिजली का खर्च कम आये इसके लिए निगम द्वारा सौर ऊर्जा का प्लांट लगा कर नगर निगम स्वयं की बिजली उत्पन्न की जा रही है इससे नगर निगम के बिजली के बिलों पर काफी प्रभाव पड़ा है जिससे बिजली के बिलों में कमी आई है।

4. साथ ही आय के स्रोतों में वृद्धि हेतु नगर निगम द्वारा दुकानों की नीलामी कर आय अर्जित की गई। जहां निगम ने जो दर दर्शित की है  उससे कई गुना अधिक दरें हमें दुकानों के लिए प्राप्त हुई है

4. निगम की दुकानों की वसूली में भी विगत वर्षों में कई अधिक वृद्धि हुई है। साथ ही जहां कम किराया था उसे भी बढ़ने का काम इस निगम परिषद द्वारा किया गया है जिसका परिणाम हमें अगले वित्त वर्ष में और अधिक आय में वृद्धि के साथ देखने को मिलेगा।

5. नगर निगम द्वारा जिन प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है। उन्हें तेजी से पूर्ण करने की ओर नगर निगम अग्रसर है। जिसका परिणाम (रिजल्ट)आने वाले सालों में देखा जा सकता है।

6. नगर निगम द्वारा 12 करोड़ की लागत से शिकारपूरा से लेकर शनवारा चौराहा तक डिवाइडर और सेंट्रल लाइटिंग का कार्य पूर्ण कर उसे गणेश चतुर्थी के दिन आम जनता के लिए माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा लोकार्पण किया गया। शनवारा जैसे महत्वपूर्ण चौराहे पर बारिश का पानी रूक जाया करता था उसका भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसकी वजह से बरसात का पानी एकत्रित नहीं हो रहा हैं जो बरसों से चले आ रही समस्या का निराकरण माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा किया गया
निगम उक्त खबर का पुरजोर खंडन करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.