गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के छात्रों का जलवा, स्कूल खेल महाकुंभ में जीते 11 मेडल | New India Times

मुकेश कुमार रावत, कैम्पियरगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के छात्रों का जलवा, स्कूल खेल महाकुंभ में जीते 11 मेडल | New India Times

गोरखपुर में पहली बार लेमैन ग्रुप की ओर से खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के स्मृति में सात दिवसीय इंटर स्कूल खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमें गोरखपुर शहर और आसपास के सीबीएसई,आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस खेल महाकुम्भ में गुरू गोरखनाथ विद्यापीठ, भरोहिया के छात्र -छात्राओं ने अपना परचम लहराते हुए कुल 11 मेडल अर्जित किए।

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के छात्रों का जलवा, स्कूल खेल महाकुंभ में जीते 11 मेडल | New India Times

अंडर 17 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में प्रशान्त यादव ने द्वितीय स्थान, 400 मीटर में प्रशान्त यादव ने तृतीय स्थान एवं लम्बी कूद में आदित्य गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 में 100 मीटर दौड़ में आर्यन गोंड ने प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में षिवम कुमार ने प्रथम स्थान और बिट्टू गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं 800 मीटर दौड़ में अंकुष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अंकुष यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं 1500 मीटर दौड़ में षुभम यादव ने द्वितीय एवं रूद्र प्रताप यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला एवं गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे ने टीम के कोच सत्य प्रकाश मिश्रा एवं मैनेजर दिलीप कुमार सहित सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिये शुभकामनायें दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article