रायसेन को मिली उपलब्धि : पंकज शर्मा चुने गए रेडक्रॉस प्रबंध समिति के प्रतिनिधि | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

रायसेन को मिली उपलब्धि : पंकज शर्मा चुने गए रेडक्रॉस प्रबंध समिति के प्रतिनिधि | New India Times

जिले के लिए गौरव का क्षण है कि सामाजिक संस्था/रक्तदाता समूह रायसेन के संरक्षक एवं समाजसेवी पंकज शर्मा को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी म.प्र. राज्य शाखा, भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय प्रबंध समिति का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अधिनियम एवं राज्य शाखा सचिव के पत्र के आधार पर की गई है। पंकज शर्मा की सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रियता, रक्तदान जैसे मानव सेवा कार्यों और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

स्थानीय सामाजिक संगठनों, रक्तदाताओं और नागरिकों ने इस उपलब्धि पर पंकज शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि शर्मा की नियुक्ति से रायसेन जिले की पहचान राज्य स्तर पर और मजबूत होगी तथा समाजसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.