राजद का सवाल- बाबा साहब के अपमान पर भाजपा क्यों रही मौन? | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

New India Time’s

आरजेडी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने गुरुवार को भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में जिस तरह से लोगों का व्यापक समर्थन और विश्वास मिल रहा है उसके कारण भाजपा बेचैनी में है  और अनर्गल प्रलाप कर रही है। भाजपा को बताना चाहिए कि, अमित शाह ने जब बाबा साहब का अपमान किया था। और उन्हें अपमानजनक भाषा से संबोधित किया था, उस समय ये चुप क्यों थे।

सबको पता है कि लालू प्रसाद और राहुल गांधी हमेशा बाबा साहेब के विचारों और उनके संविधान की हिफाजत के लिए संघर्ष और आंदोलन किये हैं। आज लोकतांत्रिक अधिकार और संविधान को जिस तरह से चुनाव आयोग के माध्यम से भाजपा कमजोर करना चाहती है उसके खिलाफ इंडिया महागठबंधन के संकल्प से भाजपा डर गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article