मेघनगर में गणेश चतुर्थी पर जैन परिवार ने बांटी मूर्तियां, भक्तों का उमड़ा हुजूम | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में गणेश चतुर्थी पर जैन परिवार ने बांटी मूर्तियां, भक्तों का उमड़ा हुजूम | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया परिवार द्वारा विगत 15 वर्षों से लगातार गणेश जी की मूर्तियों का वितरण किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं एवं पुरुषों का जन सैलाब उमड़ पड़ा सुराणा कंपाउंड आस्थाओं के आगे छोटा पड़ गया।

मेघनगर में गणेश चतुर्थी पर जैन परिवार ने बांटी मूर्तियां, भक्तों का उमड़ा हुजूम | New India Times

जैन परिवार ने शुभ मुहूर्त में बाबा गणेश की 11 मूर्तियों का विधि विधान से पूजा आरती कर 11 कन्याओं का भी पूजन कर सेकंडों गणेश मूर्तियों का वितरण किया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मूर्तिया लेनें समाजसेवी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया के निवास स्थल पर पहुंचे।

शुभ मुहूर्त में जगह-जगह विराजे गणपति गजानंद 10 दिनों तक गणेश उत्सव की रहेगी धुम

मेघनगर में गणेश चतुर्थी पर जैन परिवार ने बांटी मूर्तियां, भक्तों का उमड़ा हुजूम | New India Times

मूर्तियां वितरण के दौरान समाजवादी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, श्रीमती सीमा जैन, राजेश रिंकू जैन, श्रीमती कृतिका जैकी जैन, हार्दिक जैन,आयें हुएं ग्रामीण अंचलों से भक्तगणों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना जैन परिवार ने की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.