मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 26/08/2025 राहुल (29) पिता रमेश महाजन निवासी बोदरली थाना शाहपुर को दोपहर करीबन 04 बजे दोइफोडिया बैंक से काम कर के बोदरली जाते समय रास्ते में सिरपुर पुलिया के पास एक फटी हुई थैली में पैसों की गड्डी दिखी जिसे देखकर वहां पर रुककर उक्त पैसे को देखा जोकि 1,50,000 होना पाया गया । उक्त राशि को लेकर राहुल सिरपुर पंचायत पहुंचकर सरपंच करण मोरे को सूचना दी व थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव को अवगत कराया । बाद राहुल द्वारा उक्त पैसे लेकर थाना उपस्थित होकर उक्त राशि प्रदान की गई।
थाना प्रभारी अभिषेक जाधव द्वारा उक्त राशि के मालिक की पतारसी करते रफीक पिता मनोहर तडवी निवासी सिरपुर का होना पाया गया जिसे थाने बुलाकर उक्त राशि प्रदान की गई। थाना प्रभारी खकनार द्वारा राहुल महाजन का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा भी राहुल महाजन के इस कार्य की प्रशंसा की गई है व राहुल महाजन को सम्मानित किया जायेगा।

