राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम चिरचिटा के पास सड़क पर दो बाइक आमने सामने टकरा गई, जिसमें दोनों बाइकों में सवार चार लोग घायल हो गए हैं, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब चार बजे ग्राम चिरचिटा रोड पर दो बाइक आमने सामने टकरा गई, जिसमें मादनी निवासी रामजी राजपूत 19 और उनकी माता रानी राजपूत 45 घायल हो गए हैं, दोनों बाइक से देवरी आ रहे थे।
वहीं दूसरी बाइक में सवार पप्पू ठाकुर 26 साल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, उसका एक भाई कमलेश ठाकुर को मामूली चोटें पहुंची हैं, सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
