अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल -कूद प्रतियोगिता पिछले दिनो संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में जिले के कहलगांव प्रखंड ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में कहलगांव के बच्चों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। चयनित खिलाड़ी आगे राज्य स्तरीय खेल में सम्मिलित होंगे।
उच्च विद्यालय अकबरपुर ने बालिका वर्ग यू-१६ और उच्च विद्यालय कैरिया ने बालक वर्ग यू-१६ में जीत हासिल की।

बच्चों को सम्मानित करते हुए कहलगांव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अमित राज ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्क्रित किया गया। इस मौके पर रंजन कुमार, दिलीप मंडल, खेल शिक्षक गणेश पॉल, आर के नंदनी, देवेन्द्र हरिजन, अंबिका मंडल सहित कई लोग मौजूद थें। बी ए ओ ने बच्चों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

