पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता सुलेमान सेठ का इंतकाल, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता सुलेमान सेठ का इंतकाल, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस के वरिष्ठ माने हुए पुराने नेता सुलेमान शेख का लंबी बिमारी के चलते इंतकाल हो गया। पूर्व सरपंच सुलेमान शेख आम व खास चाहे गरीब हों या अमीर सभी के दिलों पर राज करते थें  सुलेमान शेख को सुलेमान सेठ  से संबोधित किया जाता था। सुलेमान सेठ हमेशा जनहित के  कार्य करनें से गरीबों के साथ साथ अमीरों के दिलों पर भी राज करते थे लोग उन्हें अपना मसीहा मानते थे। सुलेमान शेख मेघनगर के दो बार सरपंच एवं एक बार उपसरपंच रहे चुके थें कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह भुरीया के करीबी माने जाते थे।

सरपंच सुलेमान शेख चुनाव के मौसम में अपनी मोटर साइकिल पर कांग्रेस पार्टी का बड़ा झंडा लगा कर प्रचार करते थे और कांग्रेस पार्टी के कट्टर नेता माने जाते थे। उनका इंतकाल हो जाने के बाद  निवास स्थल शेरानी पुरे से जनाजा कब्रस्तान ले जाया गया वहां जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उन्हें सुपर्द-ए-खाक किया गया दफनाया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की समाज जन एवं नगर के अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुएं सरपंच सुलेमान सेठ के इंतकाल पर नगर के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिक समाजसेवियों पत्रकारों ने श्रद्धांजलि एवं दुआएं की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.