कंट्रोल रूम में पत्रकारों ने मनाया एसडीओपी प्रतिभा शुक्ला का जन्मदिन, एसपी एवं एडिशनल एसपी रहे मौजूद | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT:


पुलिस कंट्रोल रूम का माहौल शनिवार शाम बेहद खास रहा। अवसर था रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शुक्ला का जन्मदिन। इस मौके पर जिले के पत्रकारों ने मिलकर कंट्रोल रूम में केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।
जश्न के दौरान रायसेन एसपी और एडिशनल एसपी भी मौजूद रहे और उन्होंने एसडीओपी शुक्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस और मीडिया के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्तों का एक अनूठा उदाहरण भी देखने को मिला।

कंट्रोल रूम में पत्रकारों ने मनाया एसडीओपी प्रतिभा शुक्ला का जन्मदिन, एसपी एवं एडिशनल एसपी रहे मौजूद | New India Times

पत्रकार तारिक खान ने कहा कि प्रतिभा शुक्ला जी ने अपने कार्यकाल में सहज, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान बनाई है। वहीं एसपी और एडिशनल एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे मौके आपसी सहयोग और विश्वास को और मजबूत करते हैं।

कंट्रोल रूम में हुए इस खास जश्न ने पुलिस-मीडिया के रिश्तों को और भी मधुर बना दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.