प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में बिहार के नेता तेजस्वी यादव पर एफआईआर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में बिहार के नेता तेजस्वी यादव पर एफआईआर | New India Times

यूपी के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर  एफआईआर दर्ज। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को सदर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया, ‘‘शिकायत में शिल्पी गुप्ता ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ तेजस्वी यादव की अशोभनीय टिप्पणी की शिकायत की है

तेजस्वी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 353,2  अफवाह फैलाना और 197, 1 ए  तस्वीर के माध्यम से आरोप लगाने  के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की तहरीर पर दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को सदर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी से आम जनता के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी रोष फैल गया है और तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.