मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत बुरहानपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में जिला अध्यक्षो की नियुक्तियों को लेकर उत्सुक और प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और बुरहानपुर के प्रभारी माननीय संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचार साझा कर आश्वस्त किया है कि मध्य प्रदेश ‘संगठन सृजन अभियान’ का अंतिम निर्णय हमारी हाई कमान के क्षेत्राधिकार में है, और जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है।
मुझे यकीन है कि कांग्रेस पार्टी के अनुशासित सैनिकों के रूप में, हम सभी अपने-अपने ज़िलों में इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। बुरहानपुर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हाजी शेख रुस्तम ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव माननीय संजय दत्त ने व्यक्त विचार में कहा कि:
हर जिले में कई योग्य इच्छुक हैं, जिनमें से एक जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा।
मैं उन सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं जो इसमें सफल नहीं हो पाएंगे, कृपया हताश न हों। इतना कुछ करना है कि हर किसी के लिए काम है, जो हमारी पार्टी को मज़बूत करने में योगदान देने के लिए उत्सुक है। हमारी आदरणीय हाई कमान और हमारे माननीय प्रभारी श्री हरीश चौधरी, राज्य नेतृत्व के साथ मिलकर, यह सुनिश्चित करेंगे कि आप सभी को हमारी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए उचित जिम्मेदारी दी जाए।
शेख रुस्तम प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर खबर लिखे जाने के दरम्यान सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के वर्तमान अध्यक्ष रिंकू टांक को ही दोबारा अवसर प्रदान किया गया है।

