ग्राम पंचायत डोमिनगढ़ में धूमधाम से 79वाँ स्वतंत्रता दिवस और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

ग्राम पंचायत डोमिनगढ़ में धूमधाम से 79वाँ स्वतंत्रता दिवस और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित | New India Times

15 अगस्त 2025 को विकास खंड जंगल कौड़िया के ग्राम पंचायत डोमिनगढ़ में पंचायत भवन पर 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ ग्राम प्रधान अनुज यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहे के नारों से गुंजायमान रहा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त एक ऐसा दिन है जो हमें आजादी उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने देश के लिए अपना घर, अपना परिवार, अपनी जिंदगी सब कुर्बान कर दी उक्त अवसर पर पंचायत भवन परिसर में शहीदों के नाम से वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सफाई कर्मचारी संघ के राजकुमार विजय कुमार कुशवाहा, अजय कुमार, सुरेश कुमार भारती, दिलीप कुमार, झीनक प्रसाद, कुन्दन, जितेन्द्र,सहित अनेक ग्रामीण  मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.