पांढुर्णा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं गोटमार मेले से पुर्व ली शांति समिति की बैठक | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं गोटमार मेले से पुर्व ली शांति समिति की बैठक | New India Times

पांढुर्णा कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अजय देव शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने आगामी त्यौहारों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से सुझाव लेकर संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए जिस मकान से गोफन चलाई जाएगी उस मकान मालिक पर कार्यवाही होंगी।गोफन पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा हुआ है। मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएंगी गोफन चलाते हुए व्यक्ति की फोटो एवं वीडियो पुलिस विभाग को भेजने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही मेले में घायलों के लिए पर्याप्त दवाएं एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करने के निर्देश डॉ विनीत श्रीवास्तव को दिए गए। मेले में साफ़ सफ़ाई, के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, सुनील बुधराजा, प्रदीप जूननकर, उमेश उरकड़े, बंटी छंगाणी ने मांग की। साथ ही सावरगांव जाम नदी के किनारे सीढ़ियों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग भी की गई। मेले की निगरानी एवं आम नगरिकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 500 पुलिस बल, कर्मियों की तैनाती रहेंगी। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमें शहर में अमन चैन कायम रहे। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के पुरे इंतजाम किए जाएंगे।

कलेक्टर अजय देव शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने 15 अगस्त एवं गोटमार मेले के लिए जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से सभी इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक निलेश उईके, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, सुनील बुधराजा, बंटी छंगाणी, यादव राव ढोबले, प्रदीप जूननकर, लोचन खवसे, उमेश उरकड़े, मदन भांगे, सोनू बागड़े, पार्षदगण, कावले जी, देश भ्रतार अन्य जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक एवं सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.