सीधी जिला अधिवक्ता संघ में निर्वाचित पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक, न्यायाधीशों से हुई सौहार्दपूर्ण मुलाकात | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

सीधी जिला अधिवक्ता संघ में निर्वाचित पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक, न्यायाधीशों से हुई सौहार्दपूर्ण मुलाकात | New India Times

सीधी जिले के जिला अधिवक्ता संघ में निर्वाचन पश्चात निर्वाचित प्रतिनिधिमंडल की बैठक अध्यक्ष एडवोकेट बृजेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्ष एडवोकेट बृजेन्द्र सिंह एवं निर्वाचित पदाधिकारी व  कार्य समिति सदस्य एडवोकेट नीरज मिश्र व संघ के जनादेश का सम्मान करते हुए अधिवक्ताओं के बेहतर कल्याण की शुभ मंगल कामना प्रेषित की गई।

तत्पश्चात समस्त प्रतिनिधिमंडल हमारे अधिवक्ता संघ के विधिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उदार विचार, व्यक्तित्व, दृष्टिकोण के धनी राजेंद्र सिंह चौहान एवं  डीपी मिश्रा चीफ डिफेंस काउंसिल के कुशल मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश महोदय श्री  प्रयाग लाल दिनकर साहब एवं श्रीमान तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्री रविंद्र कुमार शर्मा जी से औपचारिक मुलाकात विचार विमर्श हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के संबंध में चर्चा की गई।

माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय एवं श्रीमान तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री रविंद्र कुमार शर्मा जी, वक्तव्य में हमारे जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष एडवोकेट बृजेंद्र सिंह  एवं समस्त नवनियुक्त निर्वाचित प्रतिनिधि मंडल व कार्य समिति सदस्य एडवोकेट नीरज मिश्र को विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान करने हेतु अपनी शुभकामनाएं और बधाइयां जिला अधिवक्ता संघ को प्रदान की गई। साथ हीं प्रधान न्यायाधीश महोदय और अपर सत्र न्यायाधीश महोदय का अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article