07 अगस्त 2025 को आईटीआई नेपानगर में रोज़गार मेला होगा आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

07 अगस्त 2025 को आईटीआई नेपानगर में रोज़गार मेला होगा आयोजित | New India Times

जिले के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 अगस्त 2025 को समय प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक स्थान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नेपानगर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिस में विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां जो रोजगार मेला में भाग लेना चाहते है और जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष तक एवं योग्यता 10वीं, स्नातक, स्नाकोत्तर, आईटीआई. डिप्लोमा पास है। वह अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति. आधार कार्ड, समग्र आईडी की छाया प्रतियां एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर मेला का लाभ उठा सकते है। रोजगार मेला में टाटा मोटर्स गुजरात, दूथ ट्रांसमिशन प्रा.लि. पीथमपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम बुरहानपुर, एस.बी.आई. लाईफ इश्योरेंस बुरहानपुर, कल्पतरु इण्डस्ट्री बुरहानपुर इन कंपनियों की सहभागिता रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.