अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
इटवा तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी महिला व पुरूष का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।
उक्त बाते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने शनिवार को एक भेंटवार्ता में बताया है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार चाहती है कि हर पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठावें। घर घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान देश हो रहा आयुष्मान के उद्देश्य को पूरा करने हेतु प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र इटवा पर प्रत्येक कार्य दिवस को समय सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी महिला व पुरूष का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर अवश्य लाएं। आयुष्मान कार्ड बनने के उपरान्त लाभार्थी किसी भी सरकारी अथवा आयुष्मान से संबद्ध निजी हॉस्पिटल में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

