अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
वर्तमान में सायबर अपराधी बड़ी मात्रा में पेंशन धारकों को कॉल कर ऑनलाईन “जीवन प्रमाण पत्र” अपडेट करने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में राज्य सायबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। जारी एडवाइजरी में कहा है कि पेंशनधारी को विश्वास में लेने के लिये उनका निजी डाटा सायबर ठगों के पास पहले से ही उपलब्ध रहता है जैसे: नियुक्ति दिनांक, सेवानिवृत्ति दिनांक, पीपीओ नम्बर, आधार नम्बर, स्थायी पता, ईमेल आई डी, बैंक खाता नम्बर एवं नॉमिनी का नाम आदि।

वह पेंशन धारकों को कॉल करके यह विश्वास दिलाते हैं कि वे बैंक/पेंशन कार्यालय से बात कर रहे हैं और “जीवन प्रमाण पत्र” अपडेट किया जाना है जिसके लिये आपके मोबाईल पर आये OTP की आवश्यकता है।
जैसे ही पेंशन धारक OTP साझा करता है, सायबर अपराधी उनके जीवन भर की जमा राशि, बैंक खाते से निकाल लेते हैं।
महत्वपूर्ण सलाह:-
बैंक/पेंशन कार्यालय कभी भी किसी पेंशनधारक को कॉल करके OTP नहीं मांगता।
जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जाता।
सभी पेंशनधारक को स्वयं जाकर ही बैंक / पेंशन कार्यालय से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराना होता है।
सावधानी रखें:-
अनजान कॉल्स से बचें। कोई भी OTP किसी के साथ साझा न करें। संदेह होने पर अपने बैंक या सायबर पुलिस से 7587646775
सम्पर्क करें।
