सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद सरकार की नींद खुली, 24 घंटे में केस दर्ज – गणेश वाल्मीकि को मिला इंसाफ | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

New india Time’s

हिसार के सब्जी मंडी इलाके में गणेश वाल्मीकि नामक युवक की मौत एक पहेली बनी हुई थी। कई दिनों से अलग-अलग संगठन मामले को तूल देने में लगे थे। पीड़ित परिवार कई लोगों के साथ धरने पर बैठा रहा। उनकी मांगें थी कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद सरकार की नींद खुली, 24 घंटे में केस दर्ज – गणेश वाल्मीकि को मिला इंसाफ | New India Times

बाहरी क्षेत्रों से लोग धरने पर आकर मामले को भड़काने का काम कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार इस बीच भीम सेना की एंट्री से सरकार हरकत में आई। मामला बिगड़ते देख हरियाणा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके सफाई दी और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की।

सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद सरकार की नींद खुली, 24 घंटे में केस दर्ज – गणेश वाल्मीकि को मिला इंसाफ | New India Times

भीम सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने देर रात बयान जारी करके हरियाणा सरकार को कड़ी चेतावनी दी। तंवर ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी पुलिसकर्मियों के ऊपर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वे हिसार आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि हम तुम्हें पहले से ही बहुत समय दे चुके हैं। लेकिन अब इस बयान के 24 घंटे के बाद अगली सेकंड से भीम सेना का समय शुरू हो जाएगा। जैसे ही बयान की जानकारी खुफिया तंत्र को लगी तो सरकार हरकत में आई।

सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद सरकार की नींद खुली, 24 घंटे में केस दर्ज – गणेश वाल्मीकि को मिला इंसाफ | New India Times

भीमसेना सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर के बयान के 24 घंटे के भीतर हरियाणा पुलिस के एडीजीपी के.के. राव ने आनन फानन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर मामले पर सफाई दी। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात करके उन्हें सभी मांगे माने जाने का आश्वासन दिया।

सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद सरकार की नींद खुली, 24 घंटे में केस दर्ज – गणेश वाल्मीकि को मिला इंसाफ | New India Times

शुक्रवार को पूरे क्रियाकर्म के साथ मृतक युवक गणेश वाल्मीकि का अंतिम संस्कार किया गया। सतपाल तंवर के बयान के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर एससी/ एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (वी), बी.एन.एस. की धारा 103 (1), 115, 190, 191 (2), 191 (3), 75 (2) में केस दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.