छठवीं मोहर्रम पर अब्दुल्लाहपुर में इमाम हुसैन अ.स. की याद में निकाला गया मातमी जुलूस | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

छठवीं मोहर्रम पर अब्दुल्लाहपुर में इमाम हुसैन अ.स. की याद में निकाला गया मातमी जुलूस | New India Times

कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपनी शहादत देकर न सिर्फ इस्लाम को बचाया बल्कि पूरी इंसानियत को बचा लिया। इसीलिए हजरत इमाम हुसैन से मोहब्बत करने वाले लोगों में न सिर्फ मुसलमान बल्कि गैर मुस्लिम जैसे हिन्दू मजहब, ईसाई मजहब, सिख मजहब और भी तमाम लोगों की तादाद है।

छठवीं मोहर्रम पर अब्दुल्लाहपुर में इमाम हुसैन अ.स. की याद में निकाला गया मातमी जुलूस | New India Times

छठवीं मोहर्रम को अब्दुल्लाहपुर में इमाम हुसैन अ.स की याद में निकाला गया। जुलूस के आयोजककर्ता कासिम अली ने बताया जुलूस इमामबारगाह अब्दुल्लाहपुर से बरामद होकर सुमित्रा जेटली इंटर कॉलेज के रास्ते कर्बला इमाम बाग में खत्म किया गया।

छठवीं मोहर्रम पर अब्दुल्लाहपुर में इमाम हुसैन अ.स. की याद में निकाला गया मातमी जुलूस | New India Times

जुलूस में अंजुमन हाय मातमी अंजुमन हैदरिया रजिस्टर्ड जिसके नौहाख्वान नाजिम, मीसम, शोयब, रौशन मेहंदी, शामीर, सुल्तान अली, कलीम, बब्बे और अंजुमन हैदरिया कदीम नौहाख्वान फैजान, हैदर, शबीह, मोनिस, वेकार ने नौहाख्वानी की। कासिम अली ने बताया जुलूस में साफ सफाई का खास ख्याल और शुद्ध पेय जल का इन्तेजाम किया गया ताकि जुलूस में आये हुए जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न उठानी पड़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.