गणपतिनाका थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गणपतिनाका थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना गणपतिनाका पुलिस को वर्ष 2019 के अपराध क्रमांक 248/2019 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम  एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम  के अपराध में वर्ष 2019 से 06 साल से चल रहे स्थाई फरारी वारंटी को गिरफ्तार करने में गणपतिनाका पुलिस टीम को सफलता मिली है।

नाम आरोपी-

जगदीश पिता गोपाल बंजारा निवासी कस्‍बा थाना पुल अडडा जिला बारा राजस्‍थान

को वर्ष 2019 के अपराध  क्रमांक 248/19 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम  एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम में गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया है।

वारंट तामिली में सराहनीय योगदान रहा।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश महाले , सउनि शैलेष पाल , प्र0आर0 306 देवेन्द्र पवार , प्रआर. 463 जितेन्द्र राठौर , प्रआर. 492 आनंद श्रीवास , प्रआर 345 बलवीर सिंह गुर्जर ,आर0 535 प्रधान बडोले , आर. 516 विनोद परिहार की सराहनीय भूमिका रही ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.