खैर की गीली लकड़ी ले जाते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

खैर की गीली लकड़ी ले जाते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा | New India Times

झकनावदा शनिवार शाम करीब 6 बजे मुखबिर द्वारा वन विभाग की टीम पेटलावद को सूचना मिली कि भूरी घाटी की और से ट्रैक्टर ट्राली में खैर की गीली लकड़ी भर कर झकनावदा की ओर जा रहा है।

इस पर वन विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से सक्रियता निभाते हुए टैक्टर ट्राली का अपने चार पहिया वाहन से पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक ने वन विभाग को गुमराह करने के लिए ट्रैक्टर सेमलिया रोड की ओर मोड लिया लेकिन वन विभाग अधिकारियों की टीम के अवैध परिवहन कर ले जा रहे खैर की लकड़ी टैक्टर ट्राली सहित धर दबोची। ओर वन विभाग कार्यालय रायपुरिया ले जाया गया। जहां वाहन चालक से सकती से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.