गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अंबेडकर नगर जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 28 मई 25 की घटना रात्रि 8:00 बजे के करीब सड़क दुर्घटना में नगर पालिका सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक ट्रैक्टर बलया जगदीशपुर नहर के पास पलट गया है ट्रैक्टर चालक को भी चोट आई है सूचना मिलते ही टांडा कोतवाल दीपक रघुवंशी ने तत्काल उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा और सचिन कुमार को घटनास्थल के लिए भेजा गया

पहुंचने की बाद पता चला कि ट्रैक्टर मोहिद्दीनपुर से बलया जगदीशपुर की तरफ आ रहा थी नहर के पास गड्ढे में जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो चुकी जिससे ट्रैक्टर चालक हनुमान प्रसाद पुत्र रामप्रसाद निवासी बलया जगदीशपुर थाना टाण्डा जो नगर पालिका अकबरपुर में सरकारी सफाई कर्मचारी है गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस द्वारा तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी टाण्डा भेजा गया जहां उपचार के दौरान हनुमान की मौत हो गई।

