सीमा पर तैनात सेना के वीर जवानों से नगर पालिका द्वारा नहीं लिया जाएगा हाउस टैक्स | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी)NIT:


बताते हुए हर्ष हो रहा है कि नगर पालिका परिषद, लखीमपुर ने एक सराहनीय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत निर्णय लिया है। अब हमारे देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के वीर जवानों से नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स (गृह कर) नहीं लिया जाएगा।यह निर्णय हमारे उन जवानों के सम्मान में लिया गया है, जो अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास उन जवानों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान को व्यक्त करता है, जो हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं।नगर पालिका परिषद लखीमपुर, इस पहल के माध्यम से अन्य संस्थाओं को भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यों के लिए आगे आने का संदेश देती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.