हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
लहरपुर नगर क्षेत्र में हो रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में लहरपुर उपजिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा गया है।
आपको बताते चलें कि मानक विहीन व पक्षपाती रवैया के साथ नगर के मुख्य बाजार में हो होने वाले नाला निर्माण कार्य को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा पीड़ित दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की नगर के गुरखेत बाजार स्थित सड़क किनारे मार्केट में होने वाले नाला निर्माण कार्य में दुकानदारों के साथ पक्षपाती रवैया अपनाते हुए 27 से 28 फिट की दूरी पर नए नाले का निर्माण करवाने के लिए निशानदेही की गई जबकि नगर के मोहल्ला बनकट में 24 फीट पर पालिका प्रशासन के द्वारा नए नाले का निर्माण कार्य करवाया गया। शहर बाजार में पुराने नाले पर ही चुना डालकर निशानदेही की गई। उसके बावजूद गुरखेत बाजार स्थित मार्केट में 27 व 28 फीट की दूरी पर निशानदेही की जा रही है जिससे दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जब एक तरफ लोगों के साथ दया भाव रखते हुए रोड से 24 फीट की दूरी पर तैयार नाले का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है तो फिर दुकानदारों के साथ पक्षपाती रवैया क्यू अपनाया जा रहा दुकानदारों ने मांग की है कि सड़क से 24 फीट की दूरी पर नए नाले का निर्माण कार्य करवाया जाए और यदि यहां पर नए नाले की आवश्यकता न हो तो इस टेंडर को निरस्त किया जाए।
इस मौके पर अध्यक्ष रियाज अहमद, उप महामंत्री विशाल कपूर, उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी, ऑडिटर सरोज जायसवाल, उस्मान खान, मोहम्मद सलीम, शराफत अली, सईद अहमद समेत लगभग आधा सैकड़ा दुकानदार मौजूद रहे।

