जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT
जुआ खेलने की शिकायत मिलने पर हरदा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापा मार कर 7 जुआरियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ हरदा जिला के पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केर्केट्टा मेडम के निर्देशन में सिविलाइन पुलिस चौकी हरदा स्टाफ द्वारा मुखबिर की सुचना पर ग्राम मसनगांव में अलग अलग जगह दबिश देकर डोली घाट पर चार जुआरियों को गिरफ्तार उनके के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की और 1500 रूपये जप्त किये। इसी तरह बस स्टैंड पर दबिश देकर चार आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की तरह कार्यवाही कर 3240 रूपये जप्त किये।
