संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT;
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर प्रात: 11 बजे विद्यार्थी पंचायत होगी। पंचायत में प्रदेश भर के छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सुझाव भी जानेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले से 25 स्कूली और 25 उच्च शिक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश देश का पहला प्रदेश है, जहाँ मुख्यमंत्री स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं से सीधे मिलकर उनकी समस्याएँ और सुझाव सुनेंगे। पंचायत में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
