मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बुरहानपुर में रिश्तेदारी के बाद अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे का भी बुरहानपुर में रिश्ता तय हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुरहानपुर के उपनगर लालबाग स्थित स्व.श्री.आनंदराव शिंदे परिवार की तीन नंबर की पुत्री सौ.प्रमिला कर्नल श्री.विजयजी पाटिल निवासी पुणे के पुत्र श्री. प्रवीण पाटिल की 2 न.की बेटी ऋतुजा पाटिल की कल महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय अजीत पवार के 2 नंबर के पुत्र श्री जय पवार के साथ कल सगाई पवार परिवार एवम् पाटिल परिवार के खास पारिवारिक रिश्तेदार एवम् पारिवारिक मित्रों की उपस्थिति में संपन्न होने के समाचार ज़िले की सियासी गलियारों में चर्चा में है।
स्व.श्री.आनंदराव शिंदे के नाती श्री प्रवीण पाटिल ने आज महाराष्ट्र राज्य के सबसे बड़े मराठा नेता के समधी बनकर पुणे के साथ ही साथ लालबाग बुरहानपुर का भी नाम गौरांवित किया है। इस नई रिश्तेदारी पर और सगाई संपन्न होने पर संपूर्ण मराठा समाज लालबाग बुरहानपुर सहित सभी इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं बधाईयां प्रेषित करते हुए पवार परिवार एवम् पाटिल परिवार के मध्य आगामी समय होने वाले शुभ विवाह के लिए मंगल कामना की है।

