गोला चैती मेला के ऐतिहासिक मंच पर निरंकारी सत्संग का आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला चैती मेला के ऐतिहासिक मंच पर निरंकारी सत्संग का आयोजन | New India Times

छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2025 के आठवें दिन सांस्कृितक मंच पर देहरादून से पधारे महात्मा संत राजीव विजलवान जी, पीलीभीत जोनल इंचार्ज प्रीतमपाल जी, बरेली जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल जी, सेवादल के क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह जी, गोला ब्रांच मुखी प्रमिला खुराना जीऔर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने द्वीप प्रज्वलित कर निरंकारी सत्संग का शुभारंभ किया।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संतो का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि,”पूर्व जन्मों के पुण्य से ही सतसंग मिलता है। आज यह चैती मेला का मंच सतसंगियों के चरण धूल से धन्य हो गया।
सत्संग में देहरादून से आए मुख्य अतिथि निरंकारी संत राजीव बिजलवान ज्ञान प्रचारक ने कहा कि परमात्मा जानने योग्य है यह सतगुरु की कृपा से जाना जा सकता है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमे प्रेम करना सिखा रहे हैं। आदि देवाधिदेव महादेव शिव की महिमा का बखान किया। मानव जीवन का उदेश्य भक्ति है लेकिन जो परमात्मा को जान के भक्ति करते है उनका जीवन मुक्त हो जाता है इंसान को परमात्मा की जानकारी करना चाहिए नर पूजा नारायण पूजा ही जीवन की सच्चाई है ईश्वर प्रेम है, प्रेम ही ईश्वर है। क्रोध हर समस्या की जड़ है। महात्मा कहते है कि क्रोध अकेला नहीं आता अपने साथ तमाम विकार लेकर आता है। सद्गुरु माताजी हमें प्रेम का संदेश दे रही हैं। इंसान को इंसान से प्रेम करना चाहिए। इस लिए ब्रम्ह ज्ञान की आवश्यकता है जो हमें निरंतर प्रेम करना सिखाता है।

गोला चैती मेला के ऐतिहासिक मंच पर निरंकारी सत्संग का आयोजन | New India Times

परमात्मा जानने योग्य है, इसे सद्गुरु की कृपा से जाना जा सकता है। सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से परमात्मा एक क्षण में दिखाया जा सकता है। परमात्मा को जानकर ही मानव एकता और विश्व में शांति संभव है।
सत्संग में चंदनचौकी की ज्योति ने –
मेरा मुस्कराना हुजूर आपसे है, जीवन सुहाना हुजूर आपसे है।
कस्ता के डॉ. लतीफ अहमद ने कुरान की आयत पढ़कर कहा कि-
वाहिद एक ही अल्ला है जो कामिल मुर्शद से जाना जा सकता है।
पीलीभीत के प्रदीप ने कहा –
जिसकी पूजा, जिसका ध्यान, उसका ज्ञान जरूरी है।
कह हरदेव केवल ईश्वर की पहचान जरूरी है।
बरेली के संजीव अग्रवाल ने कहा कि –
किताबों से न पूछों बातें खुदा कीं, खुदा को खुदा के बंदों से पूछो।
शाहजहांपुर के रामकरन राठौर ने कहा-
जंगल जंगल ढूंढ रहा है जैसे मृग कस्तूरी को
मुस्किल है तय करना खुद से खुद की दूरी को।
देहरादून से आए संत जीवन ने- कार से यात्रा शुरू करके कार पर ही सम्पन्न करें कहकर अपने विचार व्यक्त किए।
पीलीभीत की शिवानी एंडपार्टी ने- यह प्रीत का मिशन है, प्यार का मिशन है।
पूरनपुर से मुस्कान और काजल ने गीत के माध्यम से अपने भाव रखा
क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह ने कहा – समस्त सेवा दल भाई बहनों के सहयोग से सत्संग का सफल आयोजन किया गया। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी के चरणों में अरदास है कि सेवा दल का जीवन सद्गुरु को समर्पित रहे।
निरंकारी सत्संग का संचालन प्रेम रस्तोगी ने किया।
इस अवसर पर जोनल इंचार्ज प्रीतपाल सिंह, गोलामुखी प्रमिला खुराना, शिक्षक रामनरेश सोनी, भूपेश साहनी, तेजराम वर्मा, सुखमीत सिंह खुराना, मीडिया प्रभारी करन सिंह सहित क्षेत्र से पधारे निरंकारी महात्मा व सेवादल के भाई बहन मुस्तैद रहे।
चैती मेला में दिनांक 13.04.2025 को मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर जबाबी कब्बाली शरीफ परवाज एण्ड नेहा सुल्तानी पार्टी द्वारा रात्रि आठ बजे से।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.