बच्चों को किताबें खरीदने में दुकानदार पूरा सेट लेने के लिए मजबूर ना करें: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बच्चों को किताबें खरीदने में दुकानदार पूरा सेट लेने के लिए मजबूर ना करें: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को फोन कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान अभिभावकों द्वारा शिकायतें प्राप्त हुईं कि निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की किताबें व कापियों के पूरे सेट एक साथ खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

अभिभावकों ने शिकायत में बताया कि वह पूरा सेट एक साथ खरीदने में आसमर्थ है परन्तु विक्रेता द्वारा उन्हें पूरा सेट खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अभिभावकों ने बताया कि उन्हें आवश्यकतानुसार किताबें नहीं दे रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि किताब बेचने वाले दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि अभिभावकों के सामर्थय के अनुसार बच्चों को जिस किताब की आवश्यकता हो वह किताब अलग से भी देना सुनिश्चित करें। यदि वह पूरा सेट नहीं लेना चाहते तो दुकानदार उन्हें पूरा सेट लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। जिन विक्रेताओं की शिकायतें प्राप्त हुईं उन्हें जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यालय में बुला कर कड़ी फटकार लगते हुए चेतावनी दी।

जनपद में किसी भी दुकानदार की यदि ऐसी कोई शिकायत अब प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.