मुख्य नगरपालिका अधिकारी दमोह के साथ हुए दुर्व्यवहार के दोषियों पर कानूनी कार्यवाही के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम मैहर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

New india Time’s

विगत 29 मार्च 2025 को श्री प्रदीप शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी दमोह के निवास पर जाकर स्थानीय ठेकेदार विवेक अग्रवाल और छुट्टू यादव के द्वारा उनके मुँह पर काली स्याही लगाने का दुष्कृत्य किया गया जिससे न केवल श्री शर्मा व  विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की न केवल प्रतिष्ठा खराब हुई है व सभी के मनोबल का भी हास हुआ है जिला प्रशासन दमोह द्वारा इस कृत्य के अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं करते हुए मामले को दबाने के लिए एक जाँच कमेटी का गठन कर इस शर्मनाक घटना पर परदा डालने का प्रयास किया जा रहा है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सभी अधिकारी कर्मचारियों में तीव्र रोष व असंतोष व्याप्त है इसके पहले भी अनेक घटनाओं पर शासन द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किए जाने से नगरीय प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगरीय निकाय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तौर पर कार्य करते हुए किसी अनियमितता को रोकने के हर प्रयास की परिणाति इस तरह की दुर्व्यवहार की घटनाओं के रूप में होती है जिसका सामना मुख्य नगरपालिका अधिकारीयों को आए दिन निकायों में करना पड़ता है।

यदि अपराधियी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है तो इस तरह की घटनाएँ दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएँगी और अधिकारियों का मनोबल कमज़ोर होगा। संघ इस ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करता है कि दमोह की घटना के अपराधियों के विरुद्ध ऑनड्यूटी शासकीय सेवक पर हमला करने, दुर्व्यवहार करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने के अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस दमोह को शासन से निर्देश जारी करें एक शासकीय अधिकारी के साथ हुई इस दुर्व्यवहार की घटना पर जिला प्रशासन दमोह द्वारा संज्ञान नहीं लेने व अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने से पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों के अधिकारी व कर्मचारियों में तीव्र रोष है। यदि दमोह के जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी कामबंद आंदोलन करने के वैध रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.