निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के इटवा विकास खंड के मुड़िलिया गांव स्थित चौधरी शिव कुमार पटेल महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 87 छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए। स्मार्ट फोन मिलने से छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट फोन से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सांसद प्रतिनिधि अखंड पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेषकर गरीब छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी।
स्मार्टफोन के माध्यम से छात्राएं डिजिटल शिक्षा का लाभउठा सकेंगी। भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी और जिला मंत्री सागर चौधरी ने सरकार की इस पहल की सराहना की। महाविद्यालय के प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी प्रतिनिधि रघुनंदन चौधरी ने छात्राओं से स्मार्टफोन का शैक्षणिक उपयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार, संस्थापक ब्रह्म देव चौधरी, कॉलेज स्टाफ और लाभार्थी छात्राएं उपस्थित रहीं। स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस पहल से छात्राएं अब आसानी से तकनीकी और इंटरनेट आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

