भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने मदनीनगर चंपानगर में इफ्तार पार्टी का किया आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने मदनीनगर चंपानगर में इफ्तार पार्टी का किया आयोजन | New India Times

भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने मदनीनगर चंपानगर में रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों की संख्या में भागलपुर के विभिन्न मोहल्लों से रोजेदारों ने शिरकत की।

इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि, हम भागलपुर के वासी प्रत्येक वर्ष ईद, दशहरा जैसे अवसरों पर तमाम हिंदू- मुस्लिम भाई मिलकर त्योहारों को मानते हैं। जो कौमी मिल्लत और आपसी भाई-चारे का संदेश पूरे समाज और देश को देता है। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि अल्लाह ताला सभी को अच्छी सेहत सुख और शांति प्रदान करें इसकी मैं कामना करता हूं। भागलपुर के लोगों का सांप्रदायिक सद्भाव का मिसाल पूरे देश को एक नया संदेश देता है। विशेष कर ऐसे तत्वों, जो संप्रदाय के नाम पर हमें विभाजित करने की कोशिश करते हैं, यह उसके लिए एक करारा जवाब भी है।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड पार्षद मौजूद थे। जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि डॉ अभय आनंद, जियाउर रहमान अंसारी, जावेद सालेह अंसारी, सोईन अंसारी, जुम्मन अंसारी, सैफुल्लाह अंसारी, शिव शंकर सिन्हा, प्रो शिव शंकर लाल, मो अशफाक अंसारी, डॉ जयशंकर ठाकुर, असलम मियां, बाबर अंसारी, मो. बबलू अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में रोजेदार मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.