दमुआ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए जाने की अपील | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए जाने की अपील | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना दमुआ में आगामी त्यौहार होली, धुलेंडी, ईद सहित अन्य त्योहार मनाए जाने के लिए एसडीएम के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीओपी सोनम पाटिल, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, थाना प्रभारी, सीएमओ अजय ठाकरे सहित नगरी प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि के मौजूदगी रही। व्यवस्था बनाने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में धार्मिक व सामाजिक गणमान्य नागरिकों ने एकता भाईचारे के साथ त्योहार मनाए जाने की सहमति बनी। एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया इन त्योहारों के लिए सभी विभाग को जिम्मेदारी दी जा रही है, सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.