अगामी त्योहार को लेकर थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को दी सख्त चेतावनी | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

अगामी त्योहार को लेकर थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को दी सख्त चेतावनी | New India Times

गोरखपुर में आगामी त्योहारों को लेकर गोरखपुर पुलिस अलर्ट हो गयी है। एक दो दिनों के बाद रमजान माह की शुरुआत होने जा रही है। त्योहारों को लेकर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और चोर उचक्कों से आमजनमानस की हिफाजत करने के लिए राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिंन्हा ने कमर कस ली है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिए हैं की अपने अपने थाना क्षेत्र में पैनी नज़र बनाए रखें और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाएं।

एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा पुलिस फ़ोर्स के साथ पैदल गश्त कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास करवा रहे हैं। आगामी त्योहारों को देखते हुए राजघाट पुलिस अभी से सतर्क और सजग दिख रही है। राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने राजघाट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, पाण्डेयहाता, नार्मल, घंटाघर बसन्तपुर, मदरसा चौराहा आदि अलग अलग इलाको में पैदल गश्त कर के जनता में पुलिस की मौजूदगी का एहसास करवाया। थाना प्रभारी राजघाट ने पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों से बातचीत भी किया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि आप लोगों को अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी होती है तो फौरन पुलिस से संपर्क करें पुलिस तत्काल प्रभाव से आपकी मदद करेगी। जिन दुकानदारों ने अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए हैं वो तत्काल लगवा लें या जिन दुकानदारों के कैमरे खराब हैं उसे तुरंत ठीक कर लें ताकि कोई घटना होने पर अपराधियों को तत्काल पकड़ा जा सके। उक्त बातें थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने व्यापारियों दुकानदारों से कहते हूए नज़र आये। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने सड़कों पर ठेला खोमचा और ई रिक्शा वालों पर भी सख्त नज़र आये। उन्होंने अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दिया कि तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए साथ ही ई रिक्शा वालों को भी हिदायत दी गयी कि सड़क पर ई रिक्शा खड़ा करके जाम की स्थिति न पैदा होने दें, जो मार्ग निर्धारित किया गया है उसी मार्ग से सवारियां भरें सड़क पर ई रिक्शा खड़ा करके जाम लगाया तो एमवीएक्ट के अंतर्गत कड़ी करवाई की जाएगी। राजघाट थाने की पुलिस ने दो पहिया चार पहिया वाहनों की संघन जांच भी की। जांच में चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोल कर चेक किया गया तो वहीं दो पहिया वाहन चालकों की जामा तलाशी भी की गई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्यवाही भी की गई। सड़कों पर जिस तरह से राजघाट पुलिस सक्रिय दिखाई दे रही है उससे आमजनमानस में भी एक बात का सुकून है कि पुलिस हर वक्त जनता के बीच में मौजूद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article