भाकपा माले की अगुवाई में पटना के गांधी मैदान में 2 मार्च को होने वाली बदलो बिहार महा जुटान रैली की तैयारी जोरों पर | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भाकपा माले की अगुवाई में पटना के गांधी मैदान में 2 मार्च को होने वाली बदलो बिहार महा जुटान रैली की तैयारी जोरों पर | New India Times

भाकपा माले के अगुवाई में दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन मुद्दे और जनांदोलनों का बदलो बिहार महा जुटान की तैयारी जिले के कहलगांव प्रखंड के विभिन्न गांवों में अखिल भारतीय किसान महा सभा के बिहार राज्य कमिटी सदस्य सह भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रणधीर यादव के नेतृत्व मे जनसंपर्क अभियान चलाकर एवं जगह -जगह नुक्कड़ सभा कर जनता से दो मार्च को रैली में पहुंचने का आव्हान किया जा रहा है।

नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए रणधीर यादव ने कहा कि बिहार की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इसलिए ग्रामीण, गरीब किसान, मजदूर,छात्र नौजवान से लेकर आशा, रसोइया, जीविका दीदियां, स्कीम वर्कर्स, सफाई कर्मी, ठेका नियोजन मानदेय और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत बिहार के कोने- कोने से दो मार्च को पटना के गांधी मैदान पहुंच कर बदलो बिहार, बदलो सरकार का नारा बुलंद करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाकपा माले के प्रखंड कमेटी सदस्य अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने कहा कि, एक मार्च को ही कहलगांव प्रखंड से रैली में शामिल होने के लिए साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी, हावड़ा बरौनी एवम फरक्का ट्रेन से भी जत्था रवाना होगी।

जनसंपर्क अभियान में विनय यादव, मृत्युंजय कापरी, साधुचरण मंडल, विश्वनाथ केशरी, घनश्याम मंडल, टेकनारायन मंडल सहित कई लोग सामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article