आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा शाहपुर में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा शाहपुर में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा सूर्यपुंज एजुकेशनल एकेडमी शाहपुर में 25 फरवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिस में 350 से अधिक विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड़ (एम डी मेडिसिन), डॉ शिवानंद सोलंकी (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल खांडेकर (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल मैडिसन), एवं नेत्र रोग विभाग द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई।  ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं सूर्यपुंज एजुकेशनल एकेडमी शाहपुर के संस्थापक अध्यक्ष श्री महेश सिंह चौहान के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article