गुरुकुल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव आशाएं का आयोजन, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गुरुकुल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव आशाएं का आयोजन, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर | New India Times

शहर के हुडांवाल रोड स्थित गुरुकुल एकेडमी स्कूल पुष्प वाटिका में वार्षिक उत्सव आशाएं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत हुडांवाल प्रिंस रहे कार्यक्रम का संचालन जिज्ञासा जगरिया एवं राशी मित्तल ने बड़े ही प्रभावी ढंग से किया इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिसमें आकर्षक नृत्य नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम शामिल थे इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रशांत हुडांवाल प्रिंस ने अपने संबोधन में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और विद्यालय की प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्कूल निश्चित रूप से उन्नति के पथ पर अग्रसर है और मैं इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

इन छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया उनकी मेहनत और आत्मविश्वास काबिले-तारीफ है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को देखकर भविष्य के प्रति नई आशाएं जागती हैं। विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने स्कूल इंचार्ज जाहिद शरीफी निर्देशक सौरभ अग्रवाल एवं प्रिंसिपल प्रियंका अग्रवाल का भी विशेष सम्मान किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सौरभ अग्रवाल गौरव अग्रवाल एवं खजांची आरती अग्रवाल ने सभी आगंतुकों और स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ जिसमें सभी ने मिलकर इस सफल आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर दीपक सोनी आकाश वर्मा कु तमन्ना वर्मा कु तलत फातिमा कु आरती शर्मा कु निशा कुमारी कु शगुन गुप्ता कु प्रिया गर्ग सोनाली शर्मा कु भावना गोयल  कु नेहा परमार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.