इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का काफ़िला देर रात गुबरा में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहा था तभी सिग्रामपुर के पास अचानक मंत्री श्री लोधी ने अपने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया जहां टू व्हीलर बाइक सवार गाय से टकराकर घायल पड़े व्यक्ति को देखा तत्काल ही अपना काफिला रोककर साथियों से उसकी मदद करने को कहा और तुरंत ही पुलिस की मदद से घायल पड़े युवक धर्मेन्द्र ठाकुर जो कि कौरता सरपंच के परिवार का बताया गया है घायल युवक को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से उसे जबलपुर के लिए रिफर कर दिया गया है।

