त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के देवरी विधानसभा आगमन पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव जी के नेतृत्व में सैकड़ों जगह स्वागत कार्यक्रम रखे गए जिसमें पटेल वार्ड की तरफ से कांग्रेस पार्षद ने भी भव्य स्वागत किया गया। जिस दौरान पार्षद ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव को पटेल वार्ड देवरी की ढेर सारी समस्याओं को लेकर मौखिक रूप से अवगत कराया एवं उनसे वार्ड विकास में सहयोग करने का निवेदन कर वार्ड की सभी समस्याओं को लेकर वार्ड वासियों मित्र मण्डली दुबारा लिखित ज्ञापन दिया गया जिसमें श्री उमंग सिंघार जी ने भी पूण आश्वासन दिया कि पटेल वार्ड पर विशेष ध्यान देने भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा एवं पटेल वार्ड की अन्य नगरीय प्रशासन विभाग अधिकारीयों सम्बंधित समस्याओं को लेकर विधानसभा में याचिका भी लगाऊंगा। इस दौरान पटेल वार्ड के सैकड़ों वार्ड बासी एवं मित्र मण्डली के लोग शामिल रहे।

