लव जिहाद के नाम पर मुस्लिम बुजुर्ग की हत्या करने वाले आतंकी शंभूलाल को फांसी दि जाए: महाराष्ट्र मुस्लिम युवक प्रतिष्ठान     | New India Times

ओवेस सिद्दीकी/जफर खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​लव जिहाद के नाम पर मुस्लिम बुजुर्ग की हत्या करने वाले आतंकी शंभूलाल को फांसी दि जाए: महाराष्ट्र मुस्लिम युवक प्रतिष्ठान     | New India Times
महाराष्ट्र मुस्लिम युवक प्रतिष्ठान की ओर से अकोला के तहसील अकोट में उपविभागीय अधिकारी को महाराष्ट्र मुस्लिम युवक प्रतिष्ठान अकोट शहर की ओर से निवेदन सौंपा गया। निवेदन मे राजस्थान में अफराजुल खान की बेरहमी से हत्या करने वाले को फांसी की सजा देने की मांग की है साथ ही अफराजुल का वीडियो बनाने वाले और उनके सहयोगियों को भी फांसी दिए जाने की मांग की है तथा अफराजुल के परिवार को भारत सरकार की ओर से आथिर्क मदद दी जाए आदी मांगों का ज्ञापन दिया गया तथा हत्या का शहर में तीव्र विरोध जताया गया।

 निवेदन देते समय महाराष्ट्र मुस्लिम युवक प्रतिष्ठान के अकोट शहर अध्यक्ष रमजान शाह हसन शाह, विदर्भ उपाध्यक्ष जफ़र खान (पत्रकार), शहर उपाध्यक्ष नदीम शाह नाज़ीर शाह, समाज सेवक अब्दुल आरीफ उर्फ राजु , इमरान अली, शोएब अली, अ.साबिर, रिजवान खान, अहमद खान, इरफान इनामदार, अनसार, शेख शकील, अहेमद खान, रहमत खान, सोहेल खान आदि के साथ बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।

By nit

One thought on “लव जिहाद के नाम पर मुस्लिम बुजुर्ग की हत्या करने वाले आतंकी शंभूलाल को फांसी दि जाए: महाराष्ट्र मुस्लिम युवक प्रतिष्ठान    ”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.