अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
उत्तर प्रदेश के एक युवक ने शादी डाट काम नामी वेब साइट पर अपने आप को सीबीआई अधिकारी बताकर भोपाल की एक लड़की से शादी रचाई लेकिन जब युवती को उसकी असलियत का पता चला तो थाने पहुंच कर उसके खिलाफ एफआई दर्ज करा दी, जिसे थाना अशोका गार्डन की पुलिस ने गिरिफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अशोका गार्डन इलाके की निवासी एक 24 वर्षिये युवती के पिता ने लगभग 3 माह पूर्व शादी के लिये शादी डाट काम पर प्रोफाइल बनाई थी। वेबसाइट के जरिए 24 वर्षीय युवती की मुलाकात समीर अनवर खान 27 वर्ष पुत्र अब्दुल्लाह खान बनारस उत्तर प्रदेश से हुई। जिस ने अपने आप को सीबीआई में डीएसपी पद पर चेन्नई में पदस्थ होना बताया। चूंकि लड़की की इच्छा थी कि उसकी शादी किसी आईपीएस अधिकारी से हो इसलिये युवक के झांसे में आकर भोपाल के नूर उस सबा होटल में पिछले महीने शादी कर ली। लेकिन जब युवती को समीर की असलियत का पता चला तो उसके के बारे में और इंक्वायरी करते हुए युवती ने उसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई।
युवती का आरोप है कि समीर ने हैदराबाद में ट्रेनिंग करने के नाम पर दो लाख रुपए भी हड़पे थे।
अशोका गार्डन पुलिस का कहना है कि फरियादी युवती की शिकायत पर आरोपी समीर अनवर खान के खिलाफ धारा 376एन, 506, 420, 471, 472, 473, 419, 170 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
