अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झाँसी नगर में मुक्ताकाशी मंच पर झांसी नगर निगम से नवनिर्वाचित मेयर रामतीर्थ सिंघल समेत नगर के 60 पार्षदों ने शपथ ली।
विजय मेयर रामतीर्थ सिंघल एवं समस्त विजयी वार्डो के पार्षदों ने शपत ली एवं अपनी पूरी ईमानदारी और लगन से आपने अपने क्षेत्रों में कार्य कराने का झाँसी की समस्त उपस्थित जनता के सामने पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। सभी को झांसी मंडलायुक्त ने शपथ दिलाई।
महापौर ने कहा कि जनता से जो वादे किये थे वह उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। चूंकि झांसी स्मार्ट सिटी घोषित हो चुका है जिसे सुन्दर बनाने के लिए वह और उनकी योगी सरकार पूरा प्रयास करेगी।
